राजस्थान खेट तलाई योजना 2026 | Rajasthan Khet Talai Yojana

राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के लिए खेट तलाई योजना चलाई जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा के पानी को एकत्र करके सिंचाई के कार्य में उपयोग करना है, जिससे किसानों की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सके और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हो।

योजना का उद्देश्य

  • वर्षा जल का संरक्षण करना
  • सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना
  • सूखा प्रभावित क्षेत्रों में खेती को मजबूत बनाना
  • किसानों की आय बढ़ाना

देय अनुदान (Subsidy Details)

इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेट तलाई निर्माण पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है:

  • SC / ST / Small & Marginal Farmers
    • कच्चे फार्म पॉण्ड पर: लागत का 70% या अधिकतम ₹73,500/-
    • प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पॉण्ड पर: लागत का 90% या अधिकतम ₹1,35,000/-
  • अन्य श्रेणी के किसान
    • कच्चे फार्म पॉण्ड पर: लागत का 60% या अधिकतम ₹63,000/-
    • प्लास्टिक लाइनिंग फार्म पॉण्ड पर: लागत का 80% या अधिकतम ₹1,20,000/-
  • अधिकतम 400 घनमीटर क्षमता तक की खेट तलाई पर ही अनुदान देय है।

पात्रता (Eligibility)

  • किसान के स्वयं के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए
  • न्यूनतम भूमि:
    • एकल खातेदार: 0.3 हेक्टेयर
    • संयुक्त खातेदारी: प्रति खातेदार 0.3 हेक्टेयर
  • किसान राजस्थान का निवासी होना चाहिए

आवेदन प्रक्रिया (How To Apply)

  • किसान राज किसान साथी पोर्टल पर login करके आवेदन कर सकते हैं
  • या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • आवेदन करने के बाद ऑनलाइन रसीद प्राप्त होगी

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड / जनाधार कार्ड
  • जमाबंदी की नकल (6 महीने से अधिक पुरानी नहीं)
  • बैंक खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

  • आवेदन के बाद कृषि विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी
  • निर्माण से पहले एवं बाद में विभाग द्वारा निरीक्षण / सत्यापन किया जाएगा
  • अनुदान राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा की जाएगी
  • सूचना SMS / कृषि पर्यवेक्षक के माध्यम से दी जाएगी

योजना की वैधता

  • यह योजना चालू वित्तीय वर्ष के लिए लागू है

Important Links :

Apply Link Click here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top