छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि योजना

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कृषि विषय में अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना है।

देय लाभ

  • कृषि विषय लेकर सीनियर सैकेण्डरी (11वीं एवं 12वीं) में अध्ययनरत छात्राओं को
    👉 ₹ 15,000 प्रति वर्ष
  • कृषि स्नातक शिक्षा (उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं श्री कर्ण नरेन्द्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर) में अध्ययनरत छात्राओं को
    👉 ₹ 25,000 प्रति वर्ष (4/5 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु)
  • कृषि स्नातकोत्तर शिक्षा (M.Sc. Agriculture) में अध्ययनरत छात्राओं को
    👉 ₹ 25,000 प्रति वर्ष (2 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु)
  • कृषि विषय में Ph.D. में अध्ययनरत छात्राओं को
    👉 ₹ 40,000 प्रति वर्ष (अधिकतम 3 वर्ष तक)

पात्रता

  • केवल राजस्थान की मूल निवासी छात्राएं
  • जो राजकीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हों

प्रोत्साहन राशि इनको देय नहीं होगी

  • जो छात्राएं गत वर्ष अनुत्तीर्ण होकर उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लेती हैं
  • जिन्होंने श्रेणी सुधार हेतु उसी कक्षा में पुनः प्रवेश लिया हो
  • जो छात्राएं सत्र के मध्य विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय छोड़ देती हैं

आवेदन प्रक्रिया

  • राज किसान साथी पोर्टल पर
  • जनआधार के माध्यम से स्वयं
  • या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर आवेदन किया जा सकता है

आवश्यक दस्तावेज

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • गत वर्ष की अंकतालिका

वैधता

  • चालू वित्तीय वर्ष तक
ऑनलाइन आवेदन लिंक यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top